नई दिल्ली। रिलायस जिओ सर्विस लॉन्च होने के बाद से अब तक इसके 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक बन चुके हैं। कंपनी ने अपना हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च को खत्म होने के बाद अब समर सरप्राइज आफर लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्राइम मेंबरशिप आॅफर को भी 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। समर सरप्रइाज आॅफर के तहत जिओ यूजर्स को 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद 303 रुपए या इससे अधिक से रिचार्ज कराने पर 3 महीने यानी जुलाई 2017 तक 1 जीबी 4जी डेटा समेत अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और जिओ एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेंगे। हालांकि एक बात यह सामने आ रही है कि जिओ यूजर्स को यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी सिम Prepaid है या Postpaid। क्योंकि Prepaid और Postpaid यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप के अलावा रिचार्ज प्लान्स में भी अंतर है। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में बता रहें कि कैसे बहुत ही आसानी आप यह पता कर सकते हैं कि आपकी सिम Prepaid है या Postpaid।