Wednesday, April 12, 2017

भड़की विनोद खन्ना की पत्नी, बोलीं- 'मीडिया उनकी फोटो पोस्ट करना बंद करें'

मुंबई। वेटरन बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना अभी ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे हैं। वे अभी हॉस्पिटल में एडमिट हैं, लेकिन उनके बेटे अक्षय खन्ना के मुताबिक, उनकी कंडीशन फिलहाल बेहतर है। हाल ही में सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना की फोटो वायरल हुई है, जिससे उनकी वाइफ कविता खन्ना काफी डिसअप्वाइंट हैं। उन्होंने मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए विनोद खन्ना की फोटो पोस्ट करने से मना किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये मैसेज दिया है, "STOP POSTING VINOD KHANNA’S PHOTOS. Please don’t bother him. HE’S OUR HERO. LET HIM BE."