Wednesday, April 12, 2017

HIV AIDS KESE HOTA HAIN

आपको, संक्रमित शारीरिक द्रव जैसे कि वीर्यपात से पहले निकलने वाले स्राव, वीर्य, योनि से निकलने वाले स्राव, मां के दूध और खून के संपर्क में आने से एचआईवी हो सकता है।
एचआईवी, यौनिक और गैर-यौनिक दोनों ही प्रकार की गतिविधियों से हो सकता है।
यौनिक गतिविधियों में, असुरक्षित मुख, योनि और गुदा मैथुन करना शामिल है। असुरक्षित मुख मैथुन करने की तुलना में असुरक्षित गुदा और योनि मैथुन करने से एचआईवी संक्रमण होने का जोखिम काफी अधिक होता है।
गैर यौनिक गतिविधियों में संक्रमित सिरिंज या सूई का आदान प्रदान, दूषित रक्त चढ़ाना और ’एचआईवी पॉजि़टिव महिला से स्तनपान शामिल है। एचआईवी जन्म के समय संक्रमित माँ से बच्चे को भी हो सकता है।
साथ-साथ खाना खाने, पानी पीने या मच्छर के काटने से आपको एचआईवी नहीं हो सकता है।
इन कुछ बीमारियों के होने पर आपको एचआईवी होने का जोखिम बढ़ सकता हैः
गोनोरिया
क्लैमिडिया
सिफि़लिस
जेनिटल हर्पीज़
ट्राइकोमोनिएसिस
बैक्टीरियल वेजिनोसिस