रायपुर. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई सत्र 2017 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बैचलर्स, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आवेदन 30 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं। इग्नू द्वारा वर्ष में दो बार एडमिशन दिया जाता है। जुलाई सेशन के लिए यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। बैचलर्स में 7 डिग्री प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें आर्ट्स एंड टूरिज्म स्टडीज, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सोशल वर्क, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस आदि शामिल हैं। इसके साथ ही बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम में बीए, बीकॉम और बीएससी का भी ऑप्शन है। वहीं मास्टर्स डिग्री के लिए इग्नू ने 26 प्रोग्राम के लिए एडमिशन दिया जाएगा। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में इग्नू 30 प्रोग्राम के लिए देशभर में एडमिशन करेगी।
इसमें मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, क्रिमिनल जस्टिस, एनालिटिकल केमिस्ट्री, हायर एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स, बुक पब्लिशिंग, सहित 30 प्रोग्राम में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं। कैंडीडेट्स के पास सर्टिफिकेट प्रोग्राम में 19 ऑप्शन हैं। इसमें कम्युनिटी रेडियो, डिजास्टर मैनेजमेंट, कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन, अरेबिक लैंग्वेज, बिजनस स्किल्स, एनर्जी टेक ऐंड मैनेजमेंट शामिल हैं। कुछ प्रोग्राम एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं मसलन इन्फर्मेशन सिक्यॉरिटी, पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट। इग्नू में 21 स्कूल ऑफ स्टडीज और 67 रीजनल सेंटर हैंं। THANKS