Friday, April 14, 2017

गर्म पानी से नहाते हैं तो पढ़ें ये खबर

सर्दियों की दस्तक के साथ ही लोगों ने ठंडे पानी को छोड़कर गर्म पानी से नहाना शुरु कर दिया है। यदि आप भी गर्म पानी से नहाना शुरू कर चुके हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए।
क्योंकि गर्म पानी से नहाना हार्मफुल भी हो सकता है। भोपाल के डर्मेटोलॉजिस्ट अपूर्व जैन के अनुसार, गर्म पानी से नहाने की आदत स्किन और बाल, दोनों के लिए बहुत हार्मफुल हो सकती है। इसलिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। अब सुबह ठंडे पानी से नहाने में हल्की ठंड लगने लगी है। चूंकि हमसे से ज्यादातर लोगों को ऑफिस या कॉलेज के लिए सुबह जल्दी नहाकर काम पर निकलना होता है ऐसे में ठंड से बचने के लिए हम में से बहुत से लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सुबह में ठंडे पानी से नहाना ही पसंद करते हैं।

लेकिन अब सवाल यह है कि हेल्दी रहने के लिए ठंडा या गर्म पानी कौन सा बेहतर होगा? आयुर्वेद के अनुसार, कुछ लोगों को ठंडे से पानी से नहाना लाभदायक होता है तो कुछ लोगों को ठंडे पानी से। जिसका कारण है हमारे शरीर की अलग-अलग प्रकृति यानी तासीर।

खासकर अगर किसी कोई बीमारी खासतौर से पाचनतंत्र से संबंधित बीमारी हो तो उसे ठंडे पानी या नॉर्मल पाली से नहाना बेहतर होता है। वहीं अगर किसी को सांस की बीमारी, गठिया आदि की बीमारी हो उसे गुनगुने पानी से नहाना बेहतर हो सकता है। THANKS FOR VISIT