Wednesday, April 12, 2017

Idea 1 rupeye mai de rahi hai 1 gb 4g data

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ की बेहद सस्ती सर्विस शुरू होने के बाद देश की तमाम टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वार छिड़ चुका है। ऐसे में सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर जारी कर रही हैं। एयरटेल, वोडाफोन, रिलासंय और बीएसएनएल के बाद अब आइडिया ने भी बेहद आकर्षक आॅफर जारी किया है। इस ऑफर में यह कंपनी अपने ग्राहकों को मात्र 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट डेटा दे रही है।
ये है 1 रुपए वाला ऑफर
आइडिया के इस आॅफर के तहत यूजर्स को मात्र 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। हालांकि इस आॅफर में मिलने वाले डेटा की वैलिडिटी सिर्फ 1 घंटा है। यह आॅफर लेने के लिए आपको अपने आइडिया नंबर से 411 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद जो भी इंस्ट्रक्शन मिलें, उन्हें फॉलो करते जाएं। हालांकि ध्यान रखें कि यह आॅफर लेने के लिए आपके फोन में 1 रुपए से ज्यादा का बैलेंस होना जरूरी है। इसके बाद आपको 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसमें एक शर्त यह भी है कि इस आॅफर फायदा सिर्फ वो ही यूजर्स उठा सकते हैं जो वर्तमान में आइडिया के यूजर हैं तथा उनके पास 4जी स्मार्टफोन समेत आइडिया की 4जी सिम है।