Wednesday, April 12, 2017

Dekhe Kese memory power bdata hain nimbu

चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से लेकर गर्मी में घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है। उस पर से खान-पान में गड़बड़ी हुई तो फिर इंफेक्शन पकड़ने का खतरा भी रहता है। पूरी गर्मी अगर आपको तरोताजा रहना है, तो सुबह-सवेरे खाली पेट में एक नींबू का रस पिएं। आयुर्वेद की जानकार डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर  बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। सुबह-सवेरे ठंडा पानी या गुनगुने पानी में इसके इस्तेमाल से काफी फायदा पहुंचता है। नींबू के ये फायदे पढ़कर चौंक जाएंगे आप:


धूप में निकलने पर अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह पिया हुआ एक नींबू आपको इस तरह की समस्या से दिनभर बचाकर रखता है।
गर्मी में यह स्कीन को काफी साफ रखता है। इस वजह से खुजली और चर्मरोग जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
विटामिन सी पाए जाने की वजह से यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे गर्मी में सर्दी, जुकाम और दूसरे फ्लू से भी आपको बचाता है।
गर्मी में अक्सर पेट की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में नींबू के टुकड़े पर सेंधा नमक डालकर इस्तेमाल करने से पेट की समस्या दूर हो जाती है।
खाली पेट में लेने पर यह शरीर में बन रहे अतिरिक्त चर्बी को खत्म कर देता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है।
शरीर में बनने वाली एक्सट्रा कैलोरी को भी कम करता है। इसमें आयरन और विटामिन सी की मात्रा अधिक रहने से मेमोरी पॉवर भी बढ़ता है।
साइट्रिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह शरीर के अंदर जमा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकालता है। यह शरीर में बन रहे ब्लड सुगर की मात्रा को भी संतुलित करता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)