Thursday, April 13, 2017

लौकी से कम होता है फैट, बहुत जल्दी देता है परिणाम, जानें और भी फायदे

लौकी गुणों से भरपूर है। लौकी खाने से तरह-तरह के फायदे भी होते हैं। मोटापा कम करने में भी लौकी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के जानकार राममूर्ति वैद्य के मुताबिक लौकी का इस्तेमाल तरह-तरह से कर सकते हैं। लौकी को घीया भी कहा जाता है। अगर सब्जी के रुप में इसका सेवन रोज किया जाए तो ये कई बीमारियों की अचूक दवा है। यही नहीं वजन कम करने से लेकर सिरदर्द में भी ये फायदेमंद है। आज हम आपको बता रहे हैं इसके फायदों के बारे में:
वजन घटाने में सहायक होती है लौकी: सब्जियों में लौकी बहुत कम लोगों की फैवरेट है, लेकिन जिन लोगों को वजन कम करना है उनके लिए यह काफी फायदेमंद होती है। लौकी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो फैट को कम करती है।
पानी की मात्रा होती है अधिक: लौकी में 96 प्रतिशत पानी और 12 कैलोरी होती है। इसलिए इसे खाने से कम कैलोरी शरीर में जाती है और मोटापा दूर हो जाता है। साथ ही खीरा भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें भी पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह फैट को कम करता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।