Thursday, April 13, 2017

ऐसे रहेगा आपका दिल दुरुस्त, जानें कुछ खास टिप्स

एक स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना कम से कम 5 बार ताजे फल व सब्जियां लें। डिनर टेबल से नमक की डिब्बी हटा दें। भोजन में एक्स्ट्रा नमक यानी अधिक सोडियम से हायपरटेंशन होता है। रोजाना 2400 मिलीग्राम से अधिक सोडियम न लें यानि दिन भर में सवा चम्मच नमक लें।
दिल के लिए चलने की आदत फायदेमंद होगी। आप जितने कदम चलेंगे आपके हृदय का बैलेंस उतना अच्छा होगा। आप जितना ऊपर की ओर जाएंगे ब्लडप्रेशर उतना नीचे जाएगा। यानी स्वस्थ जीवन के लिए सीढीयां चढ़ें, लिफ्ट नहीं। एक्सरसाइज की धीमी शुरुआत करें। सप्ताह में पांच बार 30 मिनट तक की गतिविधियां करें। इतना करने के लिए 15 मिनट के दो सेशन या 10 मिनट के तीन सेशन अलग अलग करें।
भोजन करने के तुरंत बाद तो एक्सरसाइज बिल्कुल ना करें। अगर मौसम गर्म है या उमस भरा है तो व्यायाम न करें। व्यायाम से पहले थोड़ा वार्म अप जरूर करें और एक्सरसाइज के बाद भी बॉडी को थोड़ा ठंडा होने दें।