Thursday, April 13, 2017

तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग व लकवा का खतरा

कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. शीला शर्मा मेमोरियल कैंसर अस्पताल ट्रस्ट की प्रभारी श्रीमती सुनीता ने विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव व स्वास्थ्य के लिए खतरे के बारे में बताया। कहा कि तम्बाकू से न सिर्फ कैंसर, बल्कि हृदय रोग, लकवा, टीबी, दमा, गैंगरीन आदि रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के द्वार पर एक बोर्ड लगाना होगा, जिस पर अंकित होगा कि विद्यालय परिसर के अंदर तम्बाकू का प्रयोग निषेध है। विद्यालय परिसर के सौ मीटर की परिधि के बीच तम्बाकू बेचना दंडनीय अपराध है। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक से तम्बाकू उत्पाद मंगाना, उन्हें बेचना व बिकवाना अपराध की श्रेणी में आता है। कार्यक्रम की हाथरस प्रभारी अनुविमल ने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वह अपने माता पिता व परिजनों को भी तम्बाकू के खतरे बताएं और उनसे तम्बाकू छोड़ने के लिए आग्रह करें। अपने जन्मदिन पर इस बुराई को त्यागने पर जोर दें। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्णावतार, वीरी ¨सह, कमल ¨सह, अखिलेश पाठक, गौतम, योगेश, सुरेन्द्र शर्मा, रूप किशोर, महेश आदि आचार्य भी मौजूद थे।