Thursday, April 13, 2017

गर्मियों में हार्ट अटैक से बचाता है बादाम दूध

गर्मियों में बादाम दूध ठंडक देने के साथ ही कई बिमारियों से हमारी रक्षा करता है। आयरन और कैल्शियम से भरपूर दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध हमारी हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। वहीं बादाम कैल्शियम, मैग्नीशियम, जैसे न्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्वों का खज़ाना होता है।

बादाम दूध पीने के फायदे:
# बादाम दूध पीने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। अगर रोज इस दूध का सेवन किया जाये तो हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी कई समस्या से बचा जा सकता है।
# जोड़ो के दर्द में बादाम का दूध रामबाण दवा होता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारन ये हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
# पोटैशियम से भरपूर बादाम और दूध बीपी के लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
# इस दूध में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे मसल्स को मजबूती प्रदान करता है।