Thursday, April 13, 2017

अपना ट्विटर अकाउंट कैसे कराएं वेरिफाई ?

ट्विटर पर आपलोगों में से कई लोगों के अकाउंट्स होंगे। कुछ लोगों के अकाउंट के आगे ब्लू टिक होगा और कई यूजर्स के अकाउंट के आगे ब्लू टिक नहीं होगा। जैसा कि आप जानते भी हैं कि ब्लू टिक वाला अकाउंट वेरिफाइड है और जिस पर ब्लू टिक नहीं है वह कॉमन अकाउंट है। अब सवाल ये है कि आखिर आपका ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड कैसे होगा ?
जहां तक ट्विटर अकाउंट वेरिफाइ कराने का सवाल है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, हालांकि आपको ट्विटर के कई शर्तों को पूरा भी करना होगा। तो चलिए जानते हैं कैसे अकाउंट होगा वेरिफाइ और क्या हैं शर्त ?
कैसे कराएं अकाउंट वेरिफाइ ?

1. ट्विटर हैंडल पर आपका वही नाम होना चाहिए जो आपका असली नाम है। चाहे कंपनी का ही नाम क्यों ना हो।
2. आपका मोबाइल नंबर ट्विटर से वेरिफाइड होना चाहिए।
3. ई-मेल एड्रेस असली होना चाहिए।
4. ट्विटर पर डिटेल bio होनी चाहिए।
5. असली प्रोफाइल पिक्चर
6. जन्म तारीख असली।
7. प्राइवेसी सेटिंग में ट्वीट "Public" होना चाहिए।
8. आपका छोटा सा परिचय
9. सरकार की ओर से जारी आई-डी कार्ड की स्कैन कॉपी।
10. इसके बाद verification.twitter.com पर जाएं और वेरिफिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें। उसके बाद कुछ दिनों में ट्विटर के तरह से वेरिफिकेशन का मैसेज आपको मिल जाएगा।