Thursday, April 13, 2017

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ़

भोले बाबा की 'अमरनाथ यात्रा' के लिए 1 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस बार यह यात्रा 40 दिनों की होगी जबकि पिछले साल 48 दिन तक चली थी। यहां भगवान 'शिव' के दर्शन के अलावा भी कई ऐसी जगह हैं जिनका आप यात्रा के दौरान लुत्फ़ उठा सकते हैं। एक तरह से इस यात्रा को एडवेंचर कह सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के क्षेत्र से यह यात्रा शुरू होती है। इस यात्रा के दौरान आप बीच में पड़ने वाले नज़ारों को देखकर जरूर महसूस करेंगे कि आप किसी जन्नत में आ गए हैं। अमरनाथ यात्रा पहलगाम से शुरू करते हैं तो बहुत कुछ देखने को मिलता है। एडवेंचर का पूरा एहसास होता है।
आइए बताते हैं कभी आप यहां जाएं तो इन जगहों का मजा जरूर लें...
1. गणेश टॉप
गणेश टॉप जहां का नज़ारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। देखते ही लगता किसी दूसरे देश में आ गए हैं।
2. शेषनाग झील
इस झील को देखते ही ये जगह आपका मन मोह लेगी। कुछ समय तक आपको लगेगा कि समय यही ठहर जाए। कहा जाता है शेषनाग झील में शेषनाग का वास है और चौबीस घंटों के अंदर शेषनाग एक बार झील के बाहर दर्शन देते हैं।
3. पंचतरणी
शेषनाग से पंचतरणी आठ मील के फासले पर है। यह स्थान चारों तरफ से पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटियों से ढका है। ऊंचाई की वजह से ठंड भी ज्यादा होती है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं।
4. अमरनाथ की गुफा
अमरनाथ की गुफा यहां से केवल आठ किलोमीटर दूर रह जाती हैं। आप इस गुफा को देखकर कुछ अलग ही महसूस करेंगे।
यात्रा से लौटते समय आप 'सोनामार्ग' जगह पर भी घूम सकते हैं। यह इलाका घाटी के मुकाबले बिलकुल शान्त है। यहां के काफी खूबसूरत नज़ारे हैं।