Thursday, April 13, 2017

ATM से पैसे निकालते समय रखें ध्यान वरना...

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस कर्मचारी द्वारा बैंक के ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने पर 4 हजार रुपए के नकली नोट निकलने का समाचार है। एस.एस.पी. दफ्तर के सिक्योरिटी इंचार्ज ए.एस.आई. जसमिन्द्र सिंह ने बताया कि गत रात करीब 7.30 बजे कालेज रोड की एच.डी.एफ.सी. बैंक की मेन ब्रांच के ए.टी.एम. में से वह पैसे निकलवाने गया था। जहां उसने पहली शिफ्ट में 10 हजार रुपए व दूसरी शिफ्ट में से 8 हजार रुपए निकलवाए।
उसने जब अपने लड़के को कालेज की फीस जमा करवाने के लिए पैसे दिए तो उसने नोटों को देखकर कहा कि इसमें से 2000 के 2 नकली नोट निकले हैं जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक बच्चे लिखा हुआ है। इस पर उसने एच.डी.एफ.सी. बैंक के मैनेजर को मिलकर इस संबंधी अवगत करवाया।   इस संबंधी एच.डी.एफ.सी. के मैनेजर मुकेश मुकरेजा से बात की तो उन्होंने कहा कि हम कैश ए.टी.एम. एजैंसी को देते हैं। ए.टी.एम. एजैंसी ने ही ए.टी.एम. में पैसे डालने होते हैं। उन्होंने ए.टी.एम. एजैंसी को चैक करने को कहा है।