अगर आपने अब तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्दी करें, क्योंकि आने वाले दिनों में इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी आधार जरूरी हो जाएगा। यही नहीं, पैन कार्ड के आवेदन के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य होने जा रहा है। सरकार ने वित्त विधेयक में एक अहम संशोधन का प्रस्ताव किया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो आयकर रिटर्न फाइल करते समय आधार नंबर जरूरी होगा। इस लेख में बताया गया है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे जोड़ा जा सकता है। यहां हमने चरण दर चरण प्रक्रिया बताई है जिससे आप पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ जोड़ सकते हैं
-
पैन कार्ड को आधार कार्ड जोड़ना क्यों है जरूरी
प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह जानना आवश्यक है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है। सरकार प्रत्येक आधिकारिक प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के पूरा प्रयत्न कर रही है। ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि छल कपट को रोका जा सके या ऑफिस वर्क को कम किया जा सके, आधिकारिक कार्य को कम समय में संपन्न किया जा सके और भ्रष्ट्राचार को एक स्तर तक कम किया जा सके। सरकार ने पहले ही एलपीजी गैस कनेक्शंस को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोड़ने का काम कर दिया है। -
पैन कार्ड को आधार कार्ड के नंबर से जोड़ने के लिए चरण:
सबसे पहले आपको अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
जब आप ई-फाइलिंग पोर्टल खोल लेंगे तब स्क्रीन पर एक पॉप अप विंडो आता है जो आपको आपका आधार नंबर लिंक करने का संकेत देगा। यदि पॉप अप अपने आप नहीं आता है तो आप प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर में मेनू में ढूंढ सकते हैं और उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं जिसमें आधार नंबर को पैन से लिंक करने के लिए कहा जाता है। -
और आसान तरीके से लिंक करें अपना आधार
आधार कार्ड की मदद से इनकम टैक्स की फाइनिंग सरल हो जाती है। इसके लिए आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक होना जरूरी है। पैन कार्ड को लिंक करने के लिएhttp://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं। यहां अपने आईटी एकाउंट पर लॉगइन करें। लॉगइन के लिए अपना पैन कार्ड और पासवर्ड डालें। इसके बाद आधार कार्ड नंबर डालें। ध्यान रखें कि लिंक करने से पहले आपका नाम और जन्म तिथि पैन कार्ड और आधार कार्ड पर एक जैसा होना चाहिए। अगर दोनों पर अलग होगा तो आधार कार्ड पैन कार्ड से जुड़ नहीं सकता। आगे पढ़ें आधार को पैनकार्ड से जोड़ने की जरूरी जानकारी -
आधार और पैनकार्ड का विवरण एक होना चाहिए
आपको दी गयी फील्ड में आधार नंबर डालना होता है हालांकि ऐसा करने से पहले आपको जांच लेना चाहिए कि नाम, लिंग, जन्म तारीख और अन्य विवरण पैन कार्ड में दिए गए विवरण से मेल खा रहा है अथवा नहीं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि आयकर विभाग इन सभी विवरणों की जांच कर सकता है। ISKE LIYE INCOME TAX DEPT.. AAPKA PAN CARD KA VERIFICATION KAREGA JESE HI AAPKA VERFICATION HOGA AAPKA ADDHAR PAN SE LINKED HO JAYEGA