केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सात मई को होने वाली नीट 2017 के प्रवेश पत्र 15 अप्रेल को जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा में देशभर में छह लाख से अधिक विद्यार्थी प्रविष्ट होंगे। सीबीएसई की ओर से नीट के लिए 31 जनवरी से एक मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भरावाए गए थे। जानिए और इस बारे में ....
- सीबीएसई की ओर से जारी नीट 2017 के न्यूज बुलेटिन के अनुसार 15 अप्रेल को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से देश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है।
25 साल से अधिक आयु वाले भी बैठेंगे
- सीबीएसई की ओर से कोर्ट के आदेश पर इस परीक्षा में 25 साल व अधिक आयु वाले विद्यार्थियों भी यह परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने पांच अप्रेल तक एेसे विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरावाए थे।
एक महीने में परिणाम
- सीबीएसई ने यह भी साफ किया है कि नीट 2017 का आयोजन सात मई को होगा। इस परीक्षा का परिणाम सीबीएसई आठ जून को जारी करेगी। करीब एक महीने में यह परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
84 शहरों में होगी परीक्षा
- सीबीएसई द्वारा राजस्थान के चार शहरों अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत देश के 84 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।