Thursday, April 13, 2017

गर्मी और लू से बचने के लिए 20 आसान घरेलू उपाय

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने का सबसे बडा कारण है शरीर में पानी की कमी, इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। गर्मियों में चलने वाली लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने हाथ और मुंह को कपडे से जरूर कवर करें। चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं।
आइए जानते हैं गर्मी में लू से बचने के आसान घरेलू उपाय--
1. धूप में निकलते वक्त छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर ढक कर धूप में निकलने से भी लू से बचा जा सकता है।
2. घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें। जैसे आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत ज्यादा फायदेमंद है।